पुस्तकालय सम्बन्धी नियम

1. बहुमूल्य संदर्भित पुस्तके (Reference Book) छात्रों को घर में अध्ययनार्थ हेतु नही दी जायेगी | यह पुस्तक प्रोफेसर इंचार्ज पुस्तकालय की अनुमति से पुस्तकालय की अनुमति से पुस्तकालय अध्ययन कक्ष में ही पढ़ी जा सकती है |
2. पुस्तके लेने के लिए प्रत्येक छात्र को स्लिप पर अपनी मांग लिखकर एक दिन पूर्व देनी होगी, जिसमे पुस्तक का नाम लेखक का नाम तथा पुस्तक का नाम लेखक का नाम तथा पुस्तक संख्या अंकित होनी चाहिए |
3. एक बार पुस्तके एक सप्ताह के लिए दी जायेगी |
4. निश्चित अवधि के पश्चात 50 पैसे प्रतिदिन की दर से विलम्ब शुल्क देना होगा |
5. एक बार में एक से अधिक पुस्तकें नहीं दी जायेगी |
6 पत्रिकायें छात्रों को घर के लिए नहीं दी जायेगी, छात्र/छात्रायें उन्हें परिचय पत्र जमा करके केवल पुस्तकालय कक्ष में पढने के लिए ले सकते हैं |
7. छात्रों को चाहिए कि कक्षाओं के समय वे पुस्तकालय में जाकर अपना समय नष्ट न करें|
8. छात्रों से यह अपेक्षित है कि वे पुस्तकों का रखरखाव भली प्रकार करेंगे| पुस्तक के फटने व खोने की स्तिथि में उसका मूल्य जुर्माने के रूप में लिया जायेगा|
9. सत्र समाप्त होने से पूर्व सभी पुस्तकें छात्रों को लौटानी होंगी| सत्र की समाप्ति प्रेपरेशन लीव के आरम्भ से मानी जायेगी|

सामान्य सूचना

परिचय पत्र - प्रत्येक छात्र को सदैव अपने साथ परिचय पत्र रखना आवश्यक है | प्रत्येक छात्र को चाहिए कि वह चीफ प्राक्टर द्वारा हस्ताक्षरित परिचय पत्र खोने पर (बीस) 20 रू० देकर दूसरा परिचय पत्र प्राप्त किया जा सकता है | इस हेतु प्रार्थना पत्र के समय एक फोटो देना आवश्यक होगा | महाविद्यालय शुल्क रसीद खो जाने पर पांच रूपये जमा करने पर डुप्लीकेट रसीद देय होगी |